मुजफ्फरपुर। भीषण ठंड और बढ़ती कनकनी को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत मड़वन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कांटी के पूर्व मंत्री सह विधायक ई. अजीत कुमार ने क्षेत्र के करीब 50 अत्यंत गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में राहत पाकर वृद्ध और जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने समाज के समर्थ वर्ग से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों को सहारा दें
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के आला अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर मौजूद बीडीओ विनय कुमार, सीओ ममता कुमारी, बीपीआरओ कुमार रवि, बीएओ चंदेश्वर पासवान के अलावे किसानश्री रामशंकर सिंह, मनोज सिंह, मो.शमीम और दिनेश पासवान, भोला राय, ब्रजकुमार शर्मा, सुरेश सिंह, कन्हाई पासवान, देवेंद्र साह और प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।




0 Comments