मुजफ्फरपुर।मुरौल प्रखंड के महमदपुर बदल पंचायत,गांधी चौक निवासी दीपक कुमार शर्मा के मेधावी और होनहार पुत्र शिवम कुमार ने 10वीं मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 476 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप टेन में चौथा स्थान हासिल किया है।उसके इस शानदार उपलब्धि पर विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा ने उसके गांव जाकर माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उसके प्रतिभा को सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विश्वकर्मा ने शिवम को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।जब शिक्षक, अभिभावक और समाज मिलकर बच्चों को प्रेरित करते हैं, तब साधारण विद्यार्थी भी असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकता है।गांव की मिट्टी में पली-बढ़ी प्रतिभाएं कठिन परिस्थितियों से गुजरकर निखरती हैं। जरूरत है उन्हें सही मंच और पहचान देने की, ताकि वे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।शिवम के सपनों को पूरा करने के लिए विश्वकर्मा समाज हर संभव मदद करेगा।
मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा,महेश कुमार शर्मा,वेद प्रकाश पवन शर्मा,प्रभाकर शर्मा,रवि शर्मा,संजीव कुमार शर्मा (शिक्षक)बृज मोहन कुमार,विभाष कुमार शर्मा,रामनाथ शर्मा ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





0 Comments