सहरसा जिला अस्पताल में पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार पर कड़ी निंदा

 

---केंद्र व राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर। बिहार के सहरसा जिला अस्पताल में पत्रकार के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय न्यूरोथेरेपी संघ ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने केंद्र एवं राज्य सरकार से पूरे प्रकरण की अविलंब निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।


भारतीय न्यूरोथेरेपी संघ के राष्ट्रीय समन्वयक बिपिन कुमार पाठक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की भावना और पत्रकारों के सम्मान के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित की जानी चाहिए।


संगठन की ओर से कहा गया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।


घटना के विरोध में भारतीय न्यूरोथेरेपी संघ के विभिन्न राज्यों के राज्य समन्वयकों एवं सदस्यों ने भी आवाज उठाई। इनमें दिल्ली के राज्य समन्वयक नीलेश चंद्र, उत्तर प्रदेश के प्रवीण राज सिंह, मध्य प्रदेश के अजय मकवाना, महाराष्ट्र के नागेंद्र जैन, बिहार के चिन्मय देव एवं धनंजय कुमार, जबकि मुजफ्फरपुर से अजय जी और रवि पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।


संगठन ने कहा कि पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना का हिस्सा है। ऐसे मामलों में संबंधित प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments