वंदना पैरेंटल गर्ल्स हॉस्टल द्वारा अपना सोलहवां स्थापना दिवस मनाया

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा स्थित वंदना पैरेंटल गर्ल्स हॉस्टल द्वारा अपना सोलहवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

इस अवसर पर हॉस्टल की संस्थापक वंदना पांडेय ने कहा कि हॉस्टल आत्मनिर्भरता की प्रथम सीढ़ी है, जहाँ आत्मविश्वास, मिलनसारिता, सहयोग जैसे गुण पल्लवित होते हैं। घर का आत्मीय वातावरण हमारी पराधीनता की कमजोरी को ढँके रहता है, जबकि हॉस्टल में यथार्थ के कठोर धरातल से सामना करना होता है, क्योंकि यहाँ किसी तरह का सहारा नहीं होता, अत: पराधीनता के स्थान पर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में हॉस्टल का योगदान उल्लेखनीय है। वहीं उन्होंने कहा कि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए हमारे यहां हमेशा पारिवारिक माहौल रहा है। हम हमेशा इनका ख्याल और बेहतर माहौल रखने का प्रयास करते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।




Post a Comment

0 Comments