---बेला औद्योगिक क्षेत्र और नेहरू स्टेडियम का किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के मुजफ्फरपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बाबा गरीबनाथ की पावन धरती पर पहुंचते ही समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने मंत्री को शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अपने दौरे के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने बेला औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां की औद्योगिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना तथा उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री ने नेहरू स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खेल सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिमोहन चौधरी (पश्चिमी जिला अध्यक्ष), अशोक कुमार झा (उपाध्यक्ष), अरविंद कुमार सिंह, सुरेश कुमार ‘फेकू’, ममता कुमारी (पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष), मुकेश कुमार शर्मा (महामंत्री), अरविंद सिंह (विधानसभा प्रभारी, कुटनी), रंजन कुमार ओझा (जिला मीडिया प्रभारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी), दिवाकर शर्मा (युवा मोर्चा अध्यक्ष), मोहम्मद सैयद अफरीदी (अल्पसंख्यक मोर्चा), विकास चौबे, साहब शाह मुखिया, रोहन कुमार, मनीष कुमार, यशवर्ध समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री के इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




0 Comments