मुजफ्फरपुर। बाढ़ आपदा तथा आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा एहतियाती उपायों के तहत तटबंधों से लेकर पुल पुलिया का नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है ताकि कोई आकस्मिक दुर्घटना न हो। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बोचहा प्रखंड के बुढ़ी गंडक नदी के आथर घाट पर अवस्थित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निरीक्षण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरीय परियोजना अभियंता के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पुल की संरचना का तकनीकी परीक्षण किया गया जिसमें किसी प्रकार की कमी या क्षति नहीं पाई गई। पुल पूरी तरह से सुरक्षित है और वर्तमान में इस पर आवागमन निर्वाध रूप से जारी रह सकता है। विदित हो कि आथर घाट पर अवस्थित आरसीसी पुल 12×24 मीटर आकार का है जिसका निर्माण वर्ष 2020 में तथा एप्रोच पथ का निर्माण वर्ष 2023 में किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पुल का DLP अवधि भी अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगा। जिलाधिकारी ने पुल के रेलिंग भाग में एक- दो जगह कंक्रीट के spalling की मरम्मति एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही बाढ़ आपदा के दृष्टिगत अन्य पुल पुलिया का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।




0 Comments