डाक मेला में 160 से अधिक लोगों ने खुलवाए खाते

 


मुजफ्फरपुर। जिले में डाकघर खाता खुलवाने के अभियान के तहत औराई डाकघर अंतर्गत राजखंड शाखा में डाक मेला का आयोजन किया गया। नॉर्थ डिविजन के एसडीआई सरोज कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। डाक मेले के दौरान एक ही दिन में 160 से अधिक लोगों ने अपने खाते खुलवाए।

इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाता, रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी), सुकन्या समृद्धि खाता समेत अन्य योजनाओं का लाभ लोगों ने उठाया। अभियान के तहत औराई डाकघर से जुड़ी कई शाखाओं को चिन्हित कर टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को डाकघर की योजनाओं और खातों की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही खाते खोले गए।

टीम का नेतृत्व कर रहे मनी भूषण ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को डाकघर की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, जिसके बाद लोगों ने उत्साह के साथ खाते खुलवाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य शाखाओं में भी इसी तरह अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को डाकघर से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजखंड शाखा की डाकपाल सिखा कुमारी, कोकिलवारा शाखा के डाकपाल शुभम कुमार, चहुंटा शाखा के डाकपाल विपुल कुमार, रामपुर सगहरी शाखा के डाकपाल आकाश कुमार, एबीपीएम मयंक राज, एबीपीएम मनी भूषण, एबीपीएम सितारा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments