विधायक ई. अजीत कुमार ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से किसानों के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की मांग

 


मुजफ्फरपुर। कांटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. अजीत कुमार ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि किसानों के लिए मूंग, उड़द और मरुआ के प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसान ससमय बुआई कर सकें और अच्छी पैदावार हासिल कर सकें।

विधायक ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में पिछले कई वर्षों से सरकार की ओर से प्रमाणित बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाए तो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही इससे जिले के किसानों को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा।

विधायक ने कृषि मंत्री से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की, ताकि आगामी बुवाई सत्र से पहले किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments