मुजफ्फरपुर। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह संस्थान क्षेत्र का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और यह जनसेवा के लिए समर्पित है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो मानवता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में समाज सेवा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और इसके माध्यम से लोग मानवता की सच्ची सेवा करते हैं। वहीं, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रो. आभा रानी सिन्हा ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
शिविर की शुरुआत पैथोलॉजी विभाग की डॉ. नेहा सिंह एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा रक्तदान कर की गई। इस दौरान एमबीबीएस सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. उदय कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रमाकांत प्रसाद, डॉ. प्राची सिंह, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. के.बी. सौरभ, डॉ. गौतम सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. प्रीति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में दिशा कदम, अनुप्रास सिंह, विपुल, सोहम ठाकरे सहित अन्य शामिल थे। वहीं, शिविर के सफल आयोजन में अभिनव गौतम, स्वतंत्र शर्मा, अमृत राज, निशांत भारद्वाज, अश्मित आर्यन और हर्ष तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




0 Comments