नगर विधायक रंजन कुमार को शून्यकाल समिति में अहम जिम्मेदारी

 


मुजफ्फरपुर। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने नगर विधायक रंजन कुमार को बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

शून्यकाल समिति विधानसभा की एक अहम समिति मानी जाती है, जो जनहित से जुड़े तात्कालिक मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने और उन पर चर्चा सुनिश्चित कराने का कार्य करती है। ऐसे में रंजन कुमार के इस समिति में शामिल होने से मुजफ्फरपुर की स्थानीय समस्याओं को मजबूती के साथ उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर विधायक के समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments