मुजफ्फरपुर। जिले के पारू प्रखंड के जाफरपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम फुलाढ़ में समाजसेवी हेमंत प्रसाद उर्फ बबलू भाई के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाफरपुर पंचायत के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया।
कार्यक्रम में पंचायतवासियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों ने पुआ, पूरी, नॉनवेज खाना, कचौरी और सलाद सहित अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं रंग-अबीर के साथ सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का माहौल खुशनुमा बना रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि हेमंत प्रसाद उर्फ बबलू भाई आगामी पंचायत चुनाव में जाफरपुर पंचायत से भावी मुखिया प्रत्याशी हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता को लेकर क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान है।
वही हेमंत प्रसाद उर्फ बबलू भाई ने कहा कि उनकी माताजी पहले इसी पंचायत से पांच वर्षों तक सरपंच रह चुकी हैं। वहीं उनके पिताजी भी दो बार मुखिया चुनाव में बहुत कम अंतर से दूसरे स्थान पर रहे थे। उनके छोटे भाई जयंत कुमार जाफरपुर पंचायत में किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं, जो किसानों और जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने का काम करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हेमंत प्रसाद उर्फ बबलू भाई बिना किसी पद के भी समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहते हैं। वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जरूरत पड़ने पर वे रक्तदान भी करते हैं और साल में दो-तीन बार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराते हैं।
होली मिलन समारोह के माध्यम से पंचायत में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत के गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।









0 Comments