8 मार्च को होगी जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की आम सभा


मुजफ्फरपुर। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर की प्रस्तावित आम सभा की तिथि में बदलाव किया गया है। सम्मेलन की ओर से जारी स्मार-पत्र में बताया गया कि पूर्व में दिनांक 21 जनवरी 2026 को निर्गत पत्र के माध्यम से 8 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे थियोसोफिकल लॉज, नया टोला में आम सभा आयोजित किए जाने की सूचना दी गई थी।

किन्तु अपरिहार्य कारणों से अध्यक्षीय निर्देश के आलोक में उक्त बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब सम्मेलन की आम सभा आगामी 8 मार्च 2026, रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से थियोसोफिकल लॉज नया टोला में आयोजित की जाएगी।

सम्मेलन के प्रधानमंत्री उदय नारायण सिंह ने सभी माननीय सदस्यों एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आम सभा में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का सादर अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments