मुजफ्फरपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने संगठन को मजबूत बनाने और जिला स्तर पर गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर जिला इकाई का विस्तार किया है। मंच के जिला संयोजक जुनैद खान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से जिले के विभिन्न प्रखंडों के पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला सह-संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। ये मनोनयन 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हैं।
नवनियुक्त सह-संयोजकों में मुशहरी से अख्तरी खातून, कांटी से मोहम्मद अयुब, साहेबगंज से सैयद अब्दुल रहमान, सकरा से मोहम्मद इमरान और कुढ़नी से मोहम्मद नौशाद शामिल हैं।
जिला संयोजक जुनैद खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की ओर से समय-समय पर निर्धारित कार्यक्रमों को धरातल पर सफल बनाने के साथ संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के विस्तार से जिले में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और मंच की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।




0 Comments