साहित्योत्सव में 30 प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

 

---युवाओं को साहित्य और संस्कृति के प्रति किया प्रेरित

मुजफ्फरपुर। 'हाई-कलास' मुजफ्फरपुर प्रोडक्शन हाउस  के तत्वावधान में एक भव्य साहित्योत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामेश्वर कॉलेज  राष्ट्रीय सेवा योजना के सलाहकार समिति सदस्य सोनू सरकार  और  राम चंद्र शाही संग्रहालय के सलाहकार समिति सदस्य शम्भु मोहन प्रसाद  भी उपस्थित रहे और इस आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका निभायी।  संस्था के संस्थापक कवि अंशु कुमार और सह-संस्थापक दीप राज के नेतृत्व मे आयोजन सफल हूआ। अध्यक्ष मंडली की कवियित्री हर्षिता कीर्ति,अदिति, इमाम, जय और देव ने जानकारी दी कि इस साहित्योत्सव में लगभग 30 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें कविता, शायरी, गजल, नृत्य,  कहानी, स्टैंड-अप कॉमेडी, रैप,  बीट-बॉक्सिंग, मिमिक्री और संगीत गायन जैसी विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

संचालन अदीबा नाज और हर्षिता कीर्ति  द्वारा बेहद शानदार तरीके से किया गया। इस साहित्योत्सव में युवा कवि अंशु कुमार, कवियित्री हर्षिता कीर्ति, दीप राज, अदिति, इमाम, रमेश विद्यार्थी, पुष्कर, आदित्य रॉय, देव, सैमली, कैफ हदी, असद, अल्तमस जैसे अन्य प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

 'हाई-कलास' मुजफ्फरपुर प्रोडक्शन हाउस की ओर से यह आयोजन दिनांक 22 जुलाई को युवाओं को साहित्य और संस्कृति के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से किया गया था।

Post a Comment

0 Comments