---सरकार के इस कदम की मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने किया स्वागत
मुजफ्फरपुर। बिहार मानवाधिकार आयोग के निबंधक अवकाश प्राप्त न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह का सेवा विस्तार बिहार सरकार के द्वारा 11 जनवरी 2026 तक के लिए किया गया है। इस सम्बन्ध में बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष शाखा द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि शैलेन्द्र बाबू की सेवा विस्तार से आयोग के कार्यों को गति मिलेगी। श्री झा ने शैलेन्द्र बाबू को न्याय के जीवंत देवता बताते हुए कहा कि उनके जैसा न्यायाधीश आजतक हमने अपने जीवन में नहीं देखा है। वे साक्षात् न्याय की प्रतिमूर्ति हैं। वे पुरुष ही नहीं, बल्कि अलौकिक महापुरुष हैं। उन्होंने अपने जीवन में अब तक जो कार्य किए हैं, उसे दुनिया युगों-युगों तक याद रखेगी। सरकार ने उनकी सेवा का विस्तार करके बहुत ही अच्छा कार्य किया है। विदित हो कि अवकाश प्राप्त न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं और यहीं से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग में निबंधक के पद पर मनोनीत किया गया। उनके सेवा विस्तार पर वरीय अधिवक्ता रामशरण सिंह, वी. के. लाल, विजय कुमार शाही, नेहा कुमारी, कबीर राज और राजीव रंजन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया, वहीं पूरे मुजफ्फरपुर अधिवक्ता समाज के बीच खुशी का माहौल है। सभी लोगों ने सरकार के इस पहल का स्वागत किया है।




0 Comments