भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने गरीबनाथ मंदिर मे की पूजा

 


---बिहार के खुशहाली बाबा गरीबनाथ से मांगा आशीर्वाद 

मुजफ्फरपुर। श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर दर्शन-पूजन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल पहुंचें।मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कर श्रृंगार एवं आरती कराया।


  डाॅ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद हम सब बिहारवासियों पर बना रहें पूरा बिहार समृद्ध, शक्तिशाली और खुशहाल हो इसी कामना से पूजा अर्चना किया।साथ ही डाॅ जायसवाल ने गरीबनाथ मंदिर मे आने वाले लाखों कावंरियों के लिए लगने वाले विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाये जाने वाले शिविर और प्रशासनिक व्यवस्था की भी सराहना की।


   इस दौरान पंडित अभिषेक पाठक, पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, आरबीबीएम प्राचार्य डाॅ ममता रानी,वार्ड पार्षद के पी पप्पू,जिला सह कोषाध्यक्ष साकेत शुभम,सुजीत चौधरी,पवन दूबे आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments