मुजफ्फरपुर। मड़वन प्रखंड के बड़कागांव स्थित जंगली महादेव मंदिर परिसर में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। बड़कागांव निवासी मो. कयूम नामक युवक ने हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए जंगली महादेव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में आने वाले कावरिया और भक्तों को प्रसाद खिलाया गया।
मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा, जो जलबोझि करने के लिए आए थे। यहां रेवा घाट से जलबोझि कर भक्त कम्मन छपरा महादेव मंदिर होते हुए बड़कागांव जंगली महादेव मंदिर पहुंचते हैं। मो. कयूम के इस आयोजन ने हिंदू-मुस्लिम एकता का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है।
मो. कयूम के इस कार्य की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में जल चढ़ाया और भगवान शिव की पूजा की। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर मो. कयूम ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया है।
मौके पर वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, धीरज शाही, रामस्वार्थ शाही, अंशु शाही, अशोक साह, विनोद चौधरी, वीरेंद्र शाही, सुनील शाही, रामश्रेठ महतो, उमेश सहनी एवं ध्रुव शादी आदि का योगदान सराहनीय रहा।




0 Comments