मुजफ्फरपुर। उप मुख्यमंत्री और मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का मुजफ्फरपुर आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उपमुख्यमंत्री-सह-मुजफ्फरपुर प्रभारी मंत्री शहर के लंगट सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस,मुशहरी में सरकारी कार्यक्रम और मुजफ्फरपुर मे कामकाजी बैठक के सिलसिले मे सरकारी दौरे पर आए हुए थे।
उनका स्वागत का नेतृत्व मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और मुजफ्फरपुर पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने किया। जिसमें उन्हें फूल,माला और अंग-वस्त्र से सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिर में जिलाध्यक्ष और जिला के नेतागण के साथ पूजा अर्चना भी की। स्वागत सह अभिनंदन करने वालों में जिला महामंत्री मनोज तिवारी,जिला मंत्री पूनम वर्मा,जिला सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर, कार्यालय मंत्री विकास चौबे,सोशल मिडीया सह संयोजक रोहण कुमार मौजूद रहे।




0 Comments