अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

 

 मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में 432 विकास मित्रों के साथ सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित हुए। मंत्री द्वारा सभी विकास मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा कार्य में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा समस्याओं के निदान हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया । मंत्री द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई तथा मतदाता के सत्यापन हेतु 2003 की मतदाता सूची का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए कहा गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के सदस्यों का शत प्रतिशत सत्यापन के लिए विकास रजिस्टर-2.0 की पारिवारिक सूची का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। विकास मित्रों द्वारा भी डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अपने पंचायत में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। जिला अतिथि गृह में  मंत्री की अध्यक्षता में जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का भी  मंत्री द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

Post a Comment

0 Comments