मुज़फ्फरपुर। कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक अपाचे बाइक से तीन युवक संदिग्ध स्थिति में गस्ती के क्रम में थाना प्रभारी पुनीत कुमार की नजर गई, उन्होंने सोचा कि एक बाइक पर तीन सवार है गाड़ी का लाइसेंस चेक करते हैं यही सोचकर आगे बढ़े जैसे ही युवक को बाइक सहित रोका तो तीनों युवक बाइक छोड़ भागने लगा , भागने के क्रम में एक्टिव होकर थानाध्यक्ष पुनीत कुमार अपने टीम के साथ तीनों युवक का पीछा किया जिसमें दो युवक पकड़े गए जिसके पास से एक राइफल(कट्टा) बरामद हुआ है। जबकि एक युवक फरार है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक सीमावर्ती क्षेत्र गोरौल थाना अंतर्गत के हैं बाकी पुलिस पूरी गहनता के साथ जांच में जुट गई।



0 Comments