इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

 

मुजफ्फरपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसे लेकर एक निजी होटल के सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य योजना बनाई गई और सदस्यों के बीच आने वाले सत्र में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कहा कि हम लोग महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए छोटे-छोटे रोजगार की जानकारी  देंगे ताकि वह आर्थिक रूप से सबल हो सके, युवाओं के लिए स्कूल और कॉलेज में जाकर जन जागरूकता फैलाएंगे ताकि वह नशा से दूर रहे,  पौधारोपण किया जाएगा, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के बीच क्लब की सदस्य समय बिताएंगे ताकि उन्हें मानसिक सबलता मिल सके, महिलाओं और युवतियों के लिए कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं शहर की सफाई के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी तरीके से हम सभी लोग सामाजिक सरोकार के कार्यों में पूरे वर्ष लगे रहेंगे ताकि एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments