मुजफ्फरपुर। सदर हॉस्पिटल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस का उद्घाटन एवं इंप्लांट की लांचिंग जिला सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सहित डॉ. प्रतिमा कुमारी, डॉ सी के प्रसाद, डॉक्टर संजीव पांडे एवं डीपीएम, डीपीसी, डीडीए, डी एम एन्ड ई, एमपीआई-पीएसआई इंडिया के द्वारा किया गया।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री जैसे की कंडोम, छाया, माला यन, अपील्स अंतरा, विभिन्न अस्थाई विधि को वितरण किया गया, साथ ही कॉपर टी, एवं स्थाई विधि के लिए क्लाइंट के नाम रजिस्टर किया गया।
इस मौके पर सबसे महात्मापूर्ण एवं न्यूली लॉन्च्ड *सबडर्मल कांट्रेसेप्टिव इंप्लांट- सिंगल रोड* को लांच किया गया। यह अभी तक की सबसे नई और सक्सेसफुल परिवार नियोजन की अस्थायी विधि है जो महिलाओं में प्रयोग किया जाता है -दोनों बच्चों में अंतराल रखने में एवं अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इस मौके पर जिला अस्पताल मुजफ्फरपुर पर, मेडिकल कॉलेज-मुजफ्फरपुर के एच.ओ.डी डॉ प्रतिमा के द्वारा 6 लाभार्थियों को इंप्लांट की सुविधा दिया गया। और DHS मुजफ्फरपुर के तरफ से जिले के सभी लाभार्थियों को अनुरोध किया गया जिसको भी जरूरत है उनको मुफ्त पर यह सुविधा दिया जाएगा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर के द्वारा।




0 Comments