---एक पेड़ माँ के नाम के तहत महाविद्यालय परिसर में लगेंगे 1001 पेड़
मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह महाविद्यालय के 126 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व के सबसे सफल अभियान एक पेड़ मां के नाम , जो भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा उदधाटित अभियान के तहत 1001 पेड़ लगाने की संकल्प का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने अपने हाथों से सभी को एक पेड़ दिया और इसमें वे अपने हाथों से कॉलेज प्रांगण में एक पेड़ लगाते हुए सभी पेड़ों को ढंग से लगाने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा की ये सिर्फ पेड़ नही बल्कि हमारी संस्कृति है। हम हरियाली के पोषण है और पूरे महाविद्यालय में 1001 पेड़ लगाया जायेगा।
केन्द्रीय जलशक्ती राज्य मंत्री डाॅ राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा की लंगट बाबु की ऐतिहासिक धरोहर को हम लोग संजोने का काम करेंगे और इसके गौरवपूर्ण वातावरण को और हरियाली पूर्ण करने का काम किया जायेगा। एक पेड़ माँ के नाम सिर्फ अभियान नही है बल्कि भारत माता के लिए हमारे कर्तव्य का नारा है और हम सब मिलकर इसको पूरा करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ पी राय ने किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार,पश्चिमी हरिमोहन चौधरी,बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व मंत्री रामसूरत राय,जिला के महामंत्री मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक झा,जिला सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर,जिला मुजफ्फरपुर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओ सहित जिला के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गण उपस्थित थे।




0 Comments