जिलाधिकारी ने ज्यादा पेंडेंसी वाले ERO को कार्य में तेजी लाने तथा शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया

 

मुजफ्फरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्य में विधानसभावार प्रगति लाने तथा भारत निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी  सुब्रत कुमार सेन ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समाहरणालय में बैठक की तथा ज्यादा पेंडेंसी वाले ERO को कार्य में तेजी लाने तथा शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अपेक्षाकृत ज्यादा पेंडेंसी वाले ERO को फील्ड विजिट करने, बीएलओ के कार्य का रैंडम जांच करने तथा कार्य में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत डाटा अपलोडिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। विधानसभावार समीक्षा के दौरान  पाया गया कि जिला अंतर्गत कुल 3486 215 वोटर में से 3073 773 वोटर के प्राप्त  फॉर्म का अपलोडिंग किया जा चुका है अर्थात 88.17% फार्म अपलोडेड है जिसकी विधानसभावार स्थिति इस प्रकार है-  मीनापुर 90.76% ,सकरा 90.48% ,बोचहा 90.37%, बरूराज 89.52% ,गायघाट 89.14%, पारु 88.22%, कुढ़नी 87.37%, कांटी 86.95% ,साहेबगंज 86.90%,औराई 85.68%, मुजफ्फरपुर 85.48% है।


कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से नहीं छूटे तथा विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं शुद्धता से पूरा हो,  इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है तो दूसरी ओर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर पर भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराया गया है।  प्रत्येक  ERO द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को छूटे हुए मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई है ताकि उनके स्तर से भी मॉनिटरिंग कर शत प्रतिशत मतदाताओं का  सत्यापन कराया जा सके। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने बुथ लेवल एजेंट को एक्टिव कर बीएलओ से समन्वय बनाने तथा छूटे हुए योग्य मतदाताओं के नाम का सत्यापन करने में सहयोग करने को कहा। साथ ही कोई भी व्यक्ति  वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 अथवा आवश्यकतानुसार BLO/ERO/AERO से सहयोग ले सकते है।

बैठक में नगर आयुक्त विक्रम विरकर , उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, अपर समाहर्ता आपदा शैलेश चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रेयाश्री, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार , उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments