मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार की मंत्री एवं औराई की विधायक रमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पुलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री ने घनश्यामपुर तकिया टोला पुल, सुन्दर खौली पुल तथा बसुआ पुल का स्थल पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री रमा निषाद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, व्यापार एवं कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अभियंता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंत्री के इस पहल की सराहना की और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया।
मंत्री रमा निषाद ने आश्वस्त किया कि औराई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनहित के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।मौके पर मंडल अध्यक्ष रौशन शर्मा, कमलेश सहनी, मुन्ना चौधरी, गुड्डू गुप्ता,सतीश गुप्ता,रतन कुमार, आदित्य कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






0 Comments