मुजफ्फरपुर। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। शहर के जीरो माइल दादर रोड स्थित राम कृष्ण नेक्सा शोरूम से मारुति सुजुकी ई विटारा की डिलीवरी की गई। यह कार सुमित कुमार को सौंपी गई। बताया जा रहा है कि यह उत्तर बिहार की पहली और पूरे बिहार की तीसरी ई-विटारा इलेक्ट्रिक कार है।
डिलीवरी के अवसर पर मारुति सुजुकी के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क के बिहार हेड स्वप्निल ने सुमित कुमार को औपचारिक रूप से गाड़ी की चाबी सौंपी। इस मौके पर शोरूम में एक छोटा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
शोरूम के निदेशक भृगु कुमार ने कहा कि ई-विटारा तकनीक के मामले में आधुनिक और आर्थिक रूप से काफी लाभकारी वाहन है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, उसे कम करने में इलेक्ट्रिक वाहनों की अहम भूमिका हो सकती है। ऐसे वाहनों के उपयोग से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 543 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे यह गाड़ी लगभग 25 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
कार्यक्रम के दौरान सिद्धांत किशोर समेत शोरूम के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ेगा और लोग पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों को अपनाने के लिए आगे आएंगे।





0 Comments