मुजफ्फरपुर। नगर निगम के बोर्ड के बैठक में कांटी के विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार शामिल हुए। जहां उन्होंने नगर निगम के वार्ड 01 एवं 12 जो कांटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है के विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा किया। इस दौरान नगर आयुक्त से उक्त दोनों वार्ड में लंबित विकास कार्यों को गति देने एवं निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा। बैठक में नगर निगम के कार्यपालक अभियंता के द्वारा श्री कुमार को बताया गया कि अनुशंसित सड़क एवं कई नल का प्राक्कलन तैयार किया गया है । इसमें लगभग तीन करोड रुपए का लागत लगेगा। उक्त योजनाओं के संबंध में शीघ्र अग्रतर कार्रवाई कर प्रारंभ किया जाएगा । इस मौके पर उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के नल जल, गैस पाइपलाइन सहित कई प्रमुख योजनाओं पर भी अपना सुझाव नगर आयुक्त को दिया। बैठक में नगर निगम के मेयर, उपमेयर , स्थानीय विधायक रंजन कुमार ,नगर आयुक्त एवं सभी वार्ड के वार्ड परिषद मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी वार्ड के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को बैठक में प्रमुखता से उठाया।




0 Comments