निःशुल्क कायरोप्रैक्टिक शिविर में दो दिनों में 300 से अधिक मरीजों का उपचार

 


---आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं, 15 अक्टूबर तक चलेगा शिविर


पटना। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र की ओर से पटना के कंकड़बाग स्थित एडवांस कायरोप्रैक्टिक क्लीनिक में चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। आयोजकों के अनुसार, पहले दो दिनों में 300 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है।


शिविर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से परेशान मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।


इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी को उपचार से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे शिविर की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।


संस्था के सचिव सुमित कुमार ने कहा कि यह शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। संस्था का संकल्प है कि पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


15 अक्टूबर तक चलेगा शिविर


आयोजकों के अनुसार, निःशुल्क कायरोप्रैक्टिक चिकित्सा शिविर 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments