---ब्राह्मण,गौ,निर्धन,विधवा,असहाय को वस्त्र,अन्न,फल का दान करना कल्याणकारी
मुजफ्फरपुर। तीन शुभ योग के महासंयोग में 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनेगी। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र,हर्षण योग,सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। आचार्य सुजीत शास्त्री मिट्ठू बाबा ने बताया कि अमावस्या पर दूध,जल, तेल,चंदन,फुल ,दीपक आदि से पीपल की पूजा कर परिक्रमा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस संयोग में धर्म कृत्य,दान-पूण्य,भजन,कीर्तन,मंत्र जाप,वेद पाठ, गुरु सेवा, पर्यावरण का संरक्षण के अलावा ब्राह्मण,गौ, निर्धन,विधवा,असहाय को वस्त्र,फल आदि का दान करना बहुत कल्याणकारी और शुभ फलदायी होता है। सावन मास की अमावस्या पर गुरुवार दिन और पुष्य नक्षत्र होने से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग का सहयोग बना रहा है। इस दिन उमा- महेश्वर की कृपा के साथ भगवान विष्णु,सूर्य देव,चंद्रमा,पितर देव और प्रकृति माता की अपार कृपा बरसेगी।
_शिव के साथ पार्वती की होगी विशेष पूजा_
सावन मास शिव को अत्यंत प्रिय है। इस पुरे मास भूलोक पर ही वास करते हैं। इसलिए इस मास में भोलेनाथ की पूजा विशेष तौर पर की जाती है।सावन अमावस्या के दिन पति-पत्नी द्वारा एक साथ भगवान शंकर के साथ माता पार्वती का पूजन कर श्रृंगार प्रसाधन अर्पित करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। हरियाली अमावस्या पर मां पार्वती की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। वही सुयोग्य पत्नी पाने के लिए कुंवारे भोलेनाथ को जल अर्पण कर व्रत रखेंगे। आचार्य मिट्ठू बाबा ने बताया कि शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने भी सावन में व्रत कर उनको अपना बनाया था। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने सुहाग की रक्षा और दीर्घायु के लिए व्रत रखकर पूजा और शिव के साथ पार्वती की होगी विशेष पूजा




0 Comments