श्रावण की पहली सोमवार के एक दिन पूर्व महाकाल सेवा दल के द्वारा उज्जैन के तर्ज़ पर महाकाल शाही पालकी एवं झाँकी शोभायात्रा निकाली गई

मुजफ्फरपुर।  श्रावण की पहली सोमवार के एक दिन पूर्व महाकाल सेवा दल के द्वारा महाकाल शाही पालकी एवं  झाँकी शोभायात्रा सीढ़ी घाट से अपराह्न (दोपहर) 3 बजे  आचार्य रत्नेश तीवारी के सानिध्य में,यजमान रामजी महतो ने सर्वप्रथम चंद्रमौलेश्वर स्वरुप बाबा महाकाल की मंत्रोच्चारण कर माँ गंगा एवं चंद्रमौलेश्वर स्वरुप बाबा एवं अन्य देवी-देवताओं का भव्य आरती  कर निकाली गई सीढ़ी घाट से निकल कर  रानी सती मंदिर , सिकंदरपुर चौक ,सरैयागंज टावर ,जवाहर लाल रोड , कल्याणी चौक , हरिसभा चौक ,देवी मंदिर , पानी टंकी चौक , हाथी चौक , माता बगला मुखी मन्दिर , बनारस बैंक चौक ,दुर्गा स्थान ,छाता बाजार ,बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुँच संपन्न हुई 

  शोभायात्रा झांकी में श्री गणेश जी ,काल भैरव स्वरूप, श्रीं हनुमान, हाथी पर सवार भगवान शिव चंद्रमौलेश्वर स्वरुप, शिव परिवार, नंदी पर शिव पार्वती दुर्गा जी एवं बग्गी पर राजा रानी रूप में एव अन्य दर्जनों देवी-देवताओं के अलौकिक झाँकी एवं बाबा महाकाल का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी में विराजमान हो कर नगर भ्रमण को शहर मे निकलें जिसमें संत महात्मा पंडित, मंदिरों के पुजारी, बनारस मणिकर्णिका घाट के तांत्रिक अघोरी, भूत प्रेत भी शामिल हुए, सतीश कुमार साथी 

मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ,उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल,बिहार पर्यटन मंत्री राजू सिंह, मुजफ्फरपुर सांसद राजभुषन चौधरी निषाद,एवं. नगर विधायक विजेंद्र चौधरी,सतीश कुमार साथी, पवन कुमार सिंह अन्य गण्यमान्य, समाजसेवी एवं हज़ारों हजार शिव भक्त सम्मिलित हुए,और सभी शहर बासी बाबा महाकाल की दर्शन,पूजन,स्वागत आदि किए के मौके पर दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, प्रवीण चौधरी,राकेश जायसवाल,महेश श्रॉफ, सचिव अजीत पटेल, प्रकाश चौहान, कुनाल पटेल,रामजी महतो, कुनाल श्रीवास्तव,अमरनाथ चौधरी, उज्जवल सहनी, युवराज चौहान, अमित चौहान,शिवम राज, दीपक चौहान,लल्लू,एवं मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी आदि मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments