पंच सरपंच संघ के जिला इकाई की ओर से सम्मानित किये गए मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा

 


---संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा को सम्मानित किया


मुजफ्फरपुर। पंच सरपंच संघ के जिला इकाई की ओर से आज सिविल कोर्ट परिसर स्थित एडवोकेट्स एसोसिएशन में मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा को सम्मानित किया गया। संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा को सम्मानित करते हुए कहा कि मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा मानवाधिकार के सच्चे सिपाही हैं। इनकी कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी के हम सभी कायल हैं, ये जो भी मुकदमा को लडते हैं, पूरे दिल से लड़ते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलवाकर ही रहते हैं। श्री सिंह ने बताया कि मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के जानकार के साथ साथ बिहार के प्रतिष्ठित, क्रिमिनल मामलों के जानकार अधिवक्ता के रूप में जाने जाते हैं। वहीं मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने पंच सरपंच संघ के जिला इकाई के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया और जिला इकाई के अध्यक्ष को तहे दिल से शुक्रिया किया।

Post a Comment

0 Comments