मुजफ्फरपुर। सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट के तरफ से सावन मिलन समारोह का आयोजन चुरा गली कल्याणी चौक पर आयोजित किया गया।
संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी ने कहा कि इस अवसर पर संगीत कंपटीशन, डांस कंपटीशन, सावन क्वीन कंपटीशन का आयोजन हुआ। बेस्ट ड्रेसअप जैसे थीम पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। टीम के सदस्यों ने काफी आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर संस्था के रानू गुप्ता, विमला गुप्ता, पूनम गुप्ता, ज्योतिका द्विवेदी, वेणु वर्तिका, सुनीता प्रकाश, निशा शर्मा एवं मीरा देवी मौजूद रही।




0 Comments