मुजफ्फरपुर। खबरा के पूर्व सरपंच सह जिला उपाध्यक्ष जदयू रमेश कुमार ओझा ऊर्फ रमेश विप्लवी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से दूसरी बार अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर आए हुए थे। वह जिले के प्रभारी मंत्री भी है। गौरतलब है कि विगत दिनों खबरा में हुए डकैती कांड में घटना के कई महीने बाद भी पुलिस असफल रही है एवं लापरवाही बरतते हुए इस केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। रमेश विप्लवी ने बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को ज्ञापन देकर विगत फरवरी माह 2025 को घर पर हुई डकैती कांड के डकैतों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की थी। साथ ही अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के जान माल के सुरक्षा की मांग भी की थी। इस संदर्भ में हुई कार्रवाई एवं संपूर्ण मामले की जानकारी पटना भेजने का निर्देश मुजफ्फरपुर जिला पुलिस प्रशासन को बिहार के डीजीपी ने दिया था। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हूं ऐसे में थक हार कर दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।




0 Comments