भृगु कुमार बनें रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत के प्रेसिडेंट

 

मुजफ्फरपुर। रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत ने आज अपना इंस्टॉलेशन सेरेमनी मनाया। इस अवसर पर नए अध्यक्ष के रूप में भृगु कुमार और सचिव के रूप में डॉक्टर अंशुमान सिंह का चयन किया गया। 

क्लब के अध्यक्ष भृगु कुमार ने कहा कि आज स्थापना दिवस पर नए अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय उपस्थित थे। उन्होंने हमारे क्लब के सदस्य के रूप में सदस्यता भी ग्रहण की। आगे आने वाले समय में हम लोग कई सामाजिक कार्यक्रम करेंगे। जिसमें समाज सेवा के सभी क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी एक वर्ष में रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत समाज के सभी क्षेत्रों में काम करेगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।

Post a Comment

0 Comments