पटना। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया तथा पावर मैनेजमेंट सेल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में SECI द्वारा देशभर में संचालित सोलर, विंड, हाइब्रिड तथा बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही, राज्य की बिजली कंपनियों को रिन्यूएबल परचेज ऑब्लिगेशन पूरा करने में सहयोग करने के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए।
SECI ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में अनुमोदित बिहार नवीकरणीय ऊर्जा नीति 2025 की सराहना करते हुए इसे निवेश के लिए अनुकूल बताया। ऊर्जा सचिव ने एसइसीआइ से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों को बिहार में निवेश के लिए प्रेरित करें, क्योंकि राज्य सरकार की नीति में कई छूटें व प्रोत्साहन दिए गए हैं।
बैठक में बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं को लेकर भी SECI ने गहरी रुचि दिखाई।




0 Comments