इनरव्हील क्लब ऑफ पुष्पांजलि ने अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया

 

मुजफ्फरपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ पुष्पांजलि ने मिठनपुरा स्थित होटल द पार्क में अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीडीसी सुधा प्रसाद मौजूद थी। जबकि नए प्रेसिडेंट के रूप में नमिता प्रियम और सेक्रेटरी के रूप में मेनका गुप्ता के अलावा वीसी के रूप में अपर्णा सिंह, ट्रेजर रत्न सोनी, आईएसओ प्रीति अग्रवाल और एडिटर के रूप में पूजा चौधरी ने अपना कार्यभार संभाला। वही पूर्व की अध्यक्ष ने 2024-25 की कार्यों की समीक्षा की और सदस्यों के बीच क्लब द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। 

जबकि नई प्रेसिडेंट नमिता प्रियम ने आने वाले वर्ष के लिए अपनी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि हम लोग सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार भी समाज के बीच जाकर जन जागरूकता, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया जाएगा ताकि हम मानवता की सेवा कर सके। वही डिस्ट्रिक्ट पीडीसी पूनम ठाकुर ने सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना की और कहा कि आगे भी इस तरह के कार्य होते रहने चाहिए। जिससे समाज आगे बढ़े।

इस अवसर पर आत्रेयी गुप्ता, कोमल, चांदनी, मीनू, प्रियंका, रितिका समेत बड़ी संख्या में क्लब की सदस्य उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments