इनर व्हील क्लब ऑफ अम्रपाली द्वारा तुर्की स्थित आरडीजे एम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भाशय कैंसर के रोकथाम के लिए बूस्टर डोज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया

 

मुजफ्फरपुर। पटना की इनर व्हील क्लब ऑफ अम्रपाली द्वारा तुर्की स्थित आरडीजे एम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भाशय कैंसर के रोकथाम के लिए बूस्टर डोज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया । इनर व्हील क्लब ऑफ अम्रपाली की अध्यक्ष डॉ अलका सिंह के नेतृत्व में कैंप आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ मनीषा कुमारी ने कहा कि महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए बच्चों को यह टीका निश्चित रूप से लगवाना चाहिए। 

इस अवसर पर आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साधना सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए सरकार भी प्रयासरत है और विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय में भी इस तरह का टीकाकरण चल रहा है। इसी क्रम में आज यहां बूस्टर डोज दिया गया । 73 छात्राओं ने बूस्टर डोज लिया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ अम्रपाली की अलका सहाय, सुधा झा, सुमन सिंह, सुजाता कुमारी, सुनीता जायसवाल, सिंधु झा, डॉक्टर उषा रानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी। 

वही महाविद्यालय के स्त्री रोग विभाग के डॉ प्रीति सोनी, डॉ रूचि प्रसाद, डॉक्टर कमलेश तिवारी, डॉक्टर प्राची प्रिया, डॉ विनीता, डॉ यति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी। महाविद्यालय में आयोजित इस अभियान की सफलता पर पूर्व अध्यक्ष डॉ मनीषा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Post a Comment

0 Comments