मुजफ्फरपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ पुष्पांजलि और भवानी हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से खरौना पंचायत में समाजसेवी विजय कुमार शर्मा के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और लोगों को मुफ्त में दवाएं दी गई। साथ ही लोगों को एनीमिया, चमकी बुखार, बच्चों के टीकाकरण इत्यादि के लिए जागरूक किया गया और अन्य बीमारियां जैसे डायबिटीज और बीपी की भी जांच की गई। क्लब के द्वारा लोगों और दुकानदारों के बीच थैला वितरण किया गया और कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर डॉक्टर सपना, डॉक्टर कृष्णा नन्दन, क्लब की अध्यक्षता नमिता प्रियम, सेक्रेटरी मेनका गुप्ता और ट्रेजर रत्न सोनी के साथ अन्य डॉक्टर और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




0 Comments