हर AC में ERO द्वारा BLO को एक्टिव कर बुथवार कलेक्शन एवं अपलोडिंग के कार्य में लाई गई तेजी

 


---BLO app धीमा/हैंग करने पर voter  portal द्वारा बीएलओ कर सकते हैं प्रपत्र , दस्तावेज का अपलोडिंग


---कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ही मतदाता भी कर सकते हैं फॉर्म का आनलाइन सत्यापन 

voters.eci.gov.in


---कोई योग्य मतदाता नहीं छूटे के संकल्प के साथ आयोग शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची हेतु प्रतिबद्ध 


---विशेष जानकारी के लिए मतदाता टॉल फ्री नंबर 1950 पर कर सकते हैं कॉल


मुजफ्फरपुर। बीएलओ एप्प धीमा हो अथवा हैंग कर रहा है तो वोटर सर्विस पोर्टल का उपयोग कर गणना प्रपत्र का अपलोडिंग किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्य में तेजी लाने तथा उसे शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने हेतु प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कोई  मतदाता भी घर बैठे ही बहुत ही सरल एवं आसान तरीका से एन्यूमरेशन फॉर्म न केवल भर सकते हैं बल्कि आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज अपलोड कर सकते है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए वेबसाइट voters.eci.gov.in पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग कर सरल एवं आसान तरीका से एन्यूमरेशन फॉर्म आनलाइन भरकर अपना दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं।


प्रखंडवार/ बुथवार  कार्य आवंटित तथा दायित्व का निर्धारण कर गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं अपलोडिंग कार्य में तेजी लाई गई है।


कोई भी योग्य मतदाता नहीं छूटे इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए हर  विधानसभा क्षेत्र में बुथवार एक्सन प्लान बनाकर बीएलओ को घर घर जाने, स्टिकर चिपकाने तथा समन्वय स्थापित कर हर योग्य मतदाता का फॉर्म संग्रहित कर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया गया है। 

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ERO/AERO को विशेष अभिरुचि लेकर मिशन मोड में गहन पुनरीक्षण के कार्य को समयबद्ध रूप में पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने तथा हर बुथ पर बीएलओ को सक्रिय एवं तत्पर करने का सख्त निर्देश दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि कार्य में कोताही एवं लापरवाही बरतने वाले बीएलओ/पर्यवेक्षक एवं अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुढ़नी, बोचहा, साहेबगंज के ERO/AERO को कार्य में तेजी लाने तथा लापरवाह बीएलओ/पर्यवेक्षक/अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई  हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि सभी बीएलओ को प्रथम पाली में फार्म का कलेक्शन करने तथा द्वितीय पाली में प्रखंड मुख्यालय में कैंप कर फार्म का अपलोडिंग करने का दायित्व निर्धारित किया गया है। इसके लिए वाई-फाई की सुविधा से लेकर अतिरिक्त कर्मी भी लगाये गये हैं। तकनीकी कार्यों में सहयोग प्रदान करने हेतु हर प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में कार्यपालक सहायक की भी तैनाती की गई है।


सभी ERO/AERO ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में आज भ्रमण कर कैंप मोड में कार्य  किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा भी नियमित रूप से विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण एवं निगरानी  की जा रही है। साथ ही ERO/AERO के साथ प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कार्य में प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments