---डबल इंजन की सरकार बिहार के बहुमुखी विकास के लिए समर्पित विवेक कुमार
---बिहार के युवाओं को घर पर रोजगार मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है एनडीए सरकार: विवेक कुमार
---भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बिहार कैबिनेट के फैसले को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर बताया ऐतिहासिक कदम
मुजफ्फरपुर। भाजपा पूर्वी अध्यक्ष विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि ये फैसले प्रदेश सरकार की दूरदर्शिता और जनोन्मुखी नीतियों का स्पष्ट परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एनडीए सरकार ने आगामी पाँच वर्षों (2025-2030) में 1 करोड़ नई नौकरियों/रोजगार के सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और बिहार की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए 112 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना और विस्तार को भी स्वीकृति मिली है।
सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में मजबूती के लिए "बिहार पम्प भंडारण परियोजना गोल्याटन नीति-2025" को मंजरी दी है।
एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है,युवाओ के रोजगार और स्वरोजगार की योजनानुसार आगामी वर्षो मे बिहार की स्थिती बदलेगी और बिहार देश के अग्रणी राज्यो मे शुमार होगा।
एनडीए सरकार को बधाई देने वालो मे जिला महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा,मनोज तिवारी,रविशंकर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष अशोक झा,अरविंद सिंह अधिवक्ता, राशी खत्री,सुरेश कुमार,मंत्री कृष्णा महतो,पूनम वर्मा,लालबाबू सहनी,पारितोष सिंह, रीतू आनंद सहनी,कोषाध्यक्ष संजय चूङीवाल,सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य संजय कुमार,सुजीत चौधरी,प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मसदुल हसन,गोविंद कुमार,रंजन ओझा,दीपक शर्मा,प्रीतम ठाकुर,क्षेत्रीय प्रभारी आईटी सिद्धार्थ चौधरी,मीडीया संयोजक रोहण कुमार ने दी।




0 Comments