---लालू यादव वंशवाद और घोटालेबाज के लिये भगवान हो सकते है:-जनक चमार
---एनडीए सरकार दलित पिछङो की हितैषी"-जनक चमार
---हर जिले मे सौ बेड के छात्रावास का होगा निर्माण-जनक चमार
मुजफ्फरपुर। प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक चमार आज एक दिवसीय दोरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे।
'सर्किट हाउस" में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जनक चमार ने कहा की एनडीए जनहित में काम करती है।अखंड भ्रष्टचार में डूबे हुए लालू यादव को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। लालू यादव ने हमेशा बिहार के अधिकारी पदाधिकारी और जनमानस को
हमेशा अपमानित किया और बिहारीयो को पुरी दुनिया मे हास्य का पात्र बना दिया।बाबा साहेब का अपमान कर उन्होने अपनी कब्र खोद ली है,वो सिर्फ अपने परिवार के लिये भगवान हो सकते है पर बिहार की दलित समाज की जनता इस बार उन जैसो को औकात दिखाने का काम करेगी।नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार और बिहारीयो की प्रतिष्ठा बढी है।बिहार विकास की ओर उन्मुख है।
इस दौरान जनक चमार ने लालू यादव और राजद एमएलसी उमिंला ठाकुर पर कटाक्ष किया।बिहार के लोगों ने देखा है कि उर्मिला ठाकुर, जिसको
भगवान कह रही है कि वो कैसे नेता है।लालू सरकार मे आईएएस,आईपीएस को दौरा कर गोलियां मारी गयी,जंगलराज के शासनकाल को बिहार भूला नहीं है।चंपा विश्वास, यूएन विश्वास, शिल्पी कांड,कृष्णैया हत्याकांड को बिहार के लोग जब याद करते है, तो रूह कांप उठता है।
जनता को अपना परिवार मानते है पीएम मोदी,
हमारे दल मे 13 बार एक ही आदमी राष्ट्रीय अध्यक्ष नही होता। हमारे यहां गरीब,दलित का बेटा भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है।एनडीए ने परिवारवाद को रोका,सरकारी खजाने के लूटपाट को पूर्णतः रोक दिया है।
लालू यादव जब सजायाफ्ता हो गए, तो बेटा को आगे कर दिए। पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा लालू यादव वंशवाद और परिवारवाद करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को अपना परिवार मानते है। लेकिन लालू यादव कहते है कि मेरा बेटा बेटी मेरा परिवार है। यह दुर्भाग्य है।बिहार की जनता अब कभी इनको माफ नहीं करेगी। साल 2025 विधानसभा चुनाव में जनता विरोधी दल का तगमा भी नही देने जा रही। जहां से चले थे, बहीं तेजस्वी यादव वापस चले जाएंगे। बैलेट पेपर लुटने वाले,गुण्डा गर्दी कर जनता के हक को छिनने वाले विरोधी दल के लोग ही वोटर फेरिफिकेशन का विरोध कर रहे है,ये बहुत जरूरी है सही मतदाताओ को आगे आना और सही तरीके से मतदान होना।ई वी एम से लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा हो रही।मुकेश सहनी को लेकर उन्होने कहा कि अगर वो समाज के हित में कोई फैसला लेते है और भाजपा में आना वाहते है, तो उनका पार्टी मे स्वागत है।हम अच्छे विचारो,संस्कारो को मानने वाले एनडीए सरकार है,जनता हीत सर्वोपरी है हमारे लिये।
मंत्री ने आगे कहा की विकास मित्रो से सीधा संवाद कर समाज के काम को करने के लिये 22 डिपार्टमेंट को मिलाकर वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,आवास योजना,जाति-आवासिय प्रमाणपत्र,जमीनी कागज़ात सभी काम को शिविर लगाकर करने का काम करेगी।अनुसुचित जाति और जनजाति कल्याण के लिये पांच नये विद्यालय चालू किये जायेगे। 100 बेड का छात्रावास हर जिले मे चालू कराया जायेगा जिसमे छात्राओ को हर तरह के प्रतियोगितात्मक परीक्षा की तैयारी की जायेगी,इस छात्रावास मे वाई फाई की व्यवस्था, कुशल शिक्षको द्वारा दिशानिर्देश मिलता रहेगा।
उपस्थित लोगो मे मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी,जिला सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर, जिला युवा मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर, प्रयाग सहनी,सकल राम,रामबालक पासवान मौजूद रहे।




0 Comments