जाग्रत शिवधाम गरीबनाथ गंगा आह्वान और कांवरिया अभिनंदन आरती

 

मुजफ्फरपुर। जागृत शिवधाम बाबा गरीबनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर श्री गरीब नाथ मंदिर के संस्थापक न्यासी डॉ संजय पंकज के नेतृत्व में गंगा आह्वान और कांवरिया अभिनंदन महाआरती का आयोजन किया गया। असंख्य दीपों की कई प्रज्वलित आरती के साथ घड़ी घंटा और शंख के मधुर नाद तथा जयकारों के बीच बाबा गरीबनाथ की जयजय पूरे गरीबनाथ धाम में गूंजता रही। प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक की देखरेख में अमरनाथ पाठक, अभिषेक पाठक, शिबू पाठक,सन्नी पाठक, निशन्त् संतोष पाठक,चंदन झा,राघव ठाकुर,आशुतोष पाठक तथा मंदिर के पंडितों एवं न्यासियों के अलावे डॉ एच.एन.भारद्वाज, प्रेमभूषण, मनोज जी ने  अद्भुत आकर्षक महाआरती करते हुए मुख्य द्वार पर आकर श्रद्धालुओं और आए हुए कांवरियों की आस्था पूर्ण सहभागिता से गंगा आह्वान किया। डॉ संजय पंकज ने कहा कि लंबी और कठिन दूरी तय करके पावन गंगाजल को कांवर में उठाकर आने वाले कांवरियों का अभिनंदन हम मां गंगा के आह्वान के साथ करते हैं। सावन के हर रविवार की शाम में आरती होगी। आरती की अग्नि शिखा, शंख की ध्वनि, घड़ी घंट की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारे पूरे वातावरण में पवित्र आध्यात्मिक भाव भर देते हैं। गंगा देवनदी है. भारतीय सनातन संस्कृति में शिव परमात्मा हैं. शिव कल्याण और प्रेम के ईश्वर हैं. गरीबनाथ धाम में आनेवाले आप सब पुण्यकर्म के भागीदार हैं।

Post a Comment

0 Comments