जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री अजीत - अंतिम दम तक लड़ता रहूंगा कांटी व मड़वन के गरीबों की हक की लड़ाई

 


---पूर्व मंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ा गरीबों का अपार भीड़, कई समस्याओं का हुआ ऑन स्पॉट निदान

मुजफ्फरपुर। राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने सोमवार को कांटी क्षेत्र के श्यामपुर भोजा, मठिया, भड़रा दलित टोला , चैनपुर, गोविंदा फुलकाहां आदि गांव में किसान मजदूर युवा जनसंवाद कार्यक्रम चलाया। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों का समस्या सुना। श्री कुमार के समक्ष लोगों ने नल - जल योजना की जर्जरता, बिना वजह  राशन बंद होने, बिजली की जर्जरता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित गरीबों को पेंशन की सुविधा दिलाने, जल स्तर गिरने से निजी नलकूप बंद होने सहित कई व्यक्तिगत व सामाजिक  मुद्दा उठाया। मौके पर श्री कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया। वहीं, उन्होंने नल- जल , बिजली एवं जल स्तर गिरने के वजह से नलकूप बंद होने के मामला को जिलाधिकारी से मिलकर उनके संज्ञान में देने एवं समस्या का निदान कराने का भरोसा लोगों को दिलाया। 

  इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा की आज मैं क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में जनसंवाद के लिए जाता हूं, वहां लोगों का भारी जुटान हो रहा है । लोग समस्या से त्रस्त हैं। उन्हें कोई सुनने को तैयार नहीं है। यह काफी चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप चिंता न करें मैं अंतिम दम तक आपका हक की लड़ाई लडूंगा एवं आपको हक दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि आज कांटी विधानसभा क्षेत्र के गरीब स्थानीय जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण समस्या के मकर जाल में बुरी तरह फंस गए है। 

   श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से एनडीए सरकार द्वारा उनके हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाने का अपील करते हुए मौके पर उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं से योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले इसके लिए उन्हें हर स्तर पर सहयोग करने को कहा। जन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय मुखिया ज्ञान कोशिक होरिल, उप मुखिया प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, मालती देवी ,वार्ड सदस्य धर्मेंद्र पासवान ,संतोष कुमार शाही, नागेंद्र पंडित ,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी ,पंचायत समिति सदस्य मुन्ना शाही, प्रिंस शाही, नीतू पटेल, रविंद्र पासवान , डॉ कमलदेव राम, उमेश शाही, श्यामसुंदर महतो, भाग नारायण सहनी , बिहारी सहनी ,कीर्तन सहनी ,सकल सहनी, कामेश्वर राय, राजन सिंह, चुनचुन सिंह आदि ने अपनी महती भूमिका निभाया।

Post a Comment

0 Comments