मुजफ्फरपुर। कलमबाग चौक स्थित श्री परशुराम एजुकेशन एंड प्लेसमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में बिहार के चुने सम्मानित चैनल पार्टनर की मीटिंग निदेशक डॉक्टर अनमोल मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन चैनल पार्टनर हेड एवं संस्था के महाप्रबंधक शरफुद्दीन आजाद के द्वारा किया गया।
निदेशक द्वारा समस्त चैनल पार्टनर की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया एवं संस्था से जुड़ कर एक बेहतर आमदनी कैसे करें इस पर चर्चा की गई।
अभिभावक के बीच पहुंच कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जो लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उसको कैसे दूर किया जाय? इस पर भी चर्चा की गई।अपने इलाके के एक एक बच्चे को तकनीकी शिक्षा दिलाने पर विशेष जोड़ दिया गया। श्री परशुराम राम में बहुत जल्द ही B B A और B C A की पढ़ाई शुरू होगी। इस पर भी चर्चा की गई।
निदेशक के द्वारा बेहतर काम करने वाले समस्त बिहार से आए चयनित चैनल पार्टनर को साथ ही मोमेंटो एवं पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया ।
मीटिंग में चुने उपस्थित चैनल पार्टनर मो आरिफ हुसैन, मो खुर्शीद अंसारी, राज कुमार, राकेश महतो, मो आदिल , सिकंदर खान, शशिकांत, जितेंद्र कुमार , मो शमशाद आदि उपस्थित थे। मीटिंग लेने के लिए महाप्रबंधक शरफुद्दीन आजाद ने निदेशक का आभार व्यक्त किया गया। अंत में निदेशक ने समस्त चैनल पार्टनर को अपनी संस्था की ओर से धन्यवाद देते हुए मीटिंग समापन की घोषणा की गई।




0 Comments