आईटीसी व सशक्त फाउंडेशन के सहयोग से बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब बनी विजेता

 


मुजफ्फरपुर। आईटीसी एवं सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “बाउंस ऑफ जॉय” कार्यक्रम के अंतर्गत खुदीराम बोस स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर की कई टीमों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन में पुलिस लाइन फुटबॉल क्लब, किंग कोबरा फुटबॉल क्लब (अ), किंग कोबरा फुटबॉल क्लब (ब) तथा इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले काफी रोमांचक रहे। फाइनल मैच में इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब की टीम ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब (अ) को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम की खिलाड़ी निक्की कुमारी ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सशक्त फाउंडेशन के निदेशक प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन और स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर बिहार महिला फुटबॉल क्लब के असगर हुसैन, बिहार रेफरी मोहम्मद अलीमुद्दीन अहमद, इरशाद मल्लिक तथा रेफरी प्रमुख दीपक कुमार को भी सम्मानित किया गया।



प्रतियोगिता में शिल्पी कुमारी, सुहानी कुमारी, रागिनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, शगुन, सविता, सुषमा, निधि, सोनाक्षी, श्रेया, आँचल, आकांक्षा, तसर्रुम, जिया कुमारी और संजना कुमारी सहित कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

खेल की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए रेफरी के रूप में मो. सईद, मनिराज, दीपक कुमार, विपिन कुमार सहित अन्य रेफरी मौजूद रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रबंधक शालिनी रंजन, उपप्रबंधक अमित चौधरी, कोच रोहित कुमार, शाहनवाज आलम, विवेक कुमार, अविनाश गुप्ता, अंकित प्रकाश, अंशुमान जसवाल, मनिराज और दीपशिखा की भूमिका सराहनीय रही। वहीं प्रेम कुमार, गुरुशरण झा और इन्द्रजीत कुमार भी अपने विद्यालयों की टीमों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments