मुजफ्फरपुर। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर की आमसभा रविवार को थियोसोफिकल लॉज, नया टोला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चित्तरंजन सिन्हा ‘कनक’ को अध्यक्ष, साहित्य मार्तंड उदय नारायण सिंह को प्रधानमंत्री तथा उत्तम कुमार को वित्तमंत्री पद पर पुनः निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए चित्तरंजन सिन्हा ‘कनक’ के नाम का प्रस्ताव डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह ने रखा। वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए उदय नारायण सिंह के नाम का प्रस्ताव डॉ. विनोद कुमार सिन्हा तथा वित्तमंत्री पद के लिए उत्तम कुमार के नाम का प्रस्ताव मधुमंगल ठाकुर ने प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से इन प्रस्तावों का समर्थन एवं अनुमोदन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उदय नारायण सिंह ने कहा कि आप सभी ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को साहित्यिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
वहीं अध्यक्ष चित्तरंजन सिन्हा ‘कनक’ ने कहा कि साहित्यकार का दायित्व केवल कोरे कागज को रंगना नहीं है, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज, राज्य और देश की जनता को सही दिशा दिखाना और मार्गदर्शन करना भी है।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय निर्देशानुसार रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी सुधीजनों के प्रति आभार प्रकट किया।
चित्तरंजन सिन्हा ‘कनक’ के पुनः अध्यक्ष और उदय नारायण सिंह के पुनः प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर डॉ. महेंद्र मधुकर, डॉ. राम प्रवेश सिंह, डॉ. शारदाचरण, डॉ. विनोद कुमार सिन्हा, डॉ. संजय पंकज, डॉ. प्रियंवदा दास, डॉ. वंदना विजय लक्ष्मी, प्रेम कुमार वर्मा, डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ. लोकनाथ मिश्र, देवेंद्र कुमार, डॉ. नीलिमा वर्मा, दिलीप कुमार, उमाशंकर चौरसिया, उमानाथ प्रसाद सिंह, मधुमंगल ठाकुर, गणेश प्रसाद सिंह, डॉ. बी.के. मल्लिक, डॉ. उषाकिरण, श्रीमन्नारायण सिंह तथा पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




0 Comments