छात्र सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

मुजफ्फरपुर। श्री परशुराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में एसएससी कोचिंग सेंटर, सुजाबलपुर में “छात्र सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर डॉ. अनमोल मिश्रा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंटरमीडिएट के बाद सही कैरियर गाइडेंस मिलना बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे छात्रों के जीवन में सफलता की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएससी कोचिंग के डायरेक्टर रंजीत कुमार ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक राजीव कुमार, दिवाकर कुमार, ज्ञान कुमार, मोहम्मद सदाम, अविनाश कुमार, अंकिता कुमारी, महेश कुमार, रघुवीर कुमार, आयुष कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार एवं डॉ. सुबोध शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रिय सौरभ भी शामिल हुए।



समारोह के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को मेडल, सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टॉपर छात्रा राजलक्ष्मी कुमारी, द्वितीय स्थान पर अक्षा खातून, तृतीय स्थान पर ज्ञानू, चौथे स्थान पर पल्लवी, पांचवें स्थान पर अनामिका, छठे स्थान पर यशराज, सातवें स्थान पर अंशु एवं रवि रंजन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।



इन सभी छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार, बल्कि संस्था का भी नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments