कांटी प्रखंड परिसर में ईवीएम वेयरहाउस में हो रही थी बिना निवादा व प्राक्कलन के तहत मरम्मती निर्माण कार्य

 


 ---शिकायत उपरांत क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने किया कार्य स्थल का निरीक्षण, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर लगाया जमकर फटकार


मुजफ्फरपुर। कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्तिथ ईवीएम वेयर हाउस स्थल पर बिना निविदा व प्राक्कलन के तहत मरम्मती निर्माण कार्य हो रही थी। इस मामले की सूचना उपरांत स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने इस कार्यस्थल की निरीक्षण किया। श्री कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि ईवीएम वेयरहाउस पर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रही है, इसी मद्देनजर निरीक्षण किया गया है साथ ही कार्य कर रहे श्रमिकों ने पूछताछ करने पर कोई ठोस जबाब नही दिया। इस मौके पर श्री कुमार ने मरम्मती निर्माण कार्य के निरीक्षण करने के उपरांत भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रवि चंद्रा से दूरभाष पर बात कर इस निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली एवं कई आवश्यक निर्देश भी दिया। स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्माण कार्य हो रही थी और उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पुराने परंपरा अब किसी भी कीमत पर कांटी में नहीं चलेगी अब जो भी कार्य होंगे गुणवत्तापूर्ण तरीके से होंगे एवं सभी कार्य उनके जानकारी में रहनी चाहिए यह संबंधित विभाग को हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह की कोई समझौता नहीं की जाएगी जांचोपरांत जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई हर हाल में होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि विभागीय कार्य अब नही होंगी लेकिन अधिकारियों के मिलीभगत से सरकार के आदेश की अनुपालन नही हो रही हैं जो काफी चिंताजनक है। श्री कुमार ने कहा कि विभागीय अधिकारियों  सम्बंधित संवेदक से साठगांठ कर गड़बड़ी करने में लगे हुए हैं। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ आनंद कुमार विभूति को इस मामले में कई आवश्यक निर्देश भी दिया एवं कहा कि कांटी ब्लॉक के किसी भी जगहों पर किसी तरहों के कोई निर्माण कार्य शुरू हो तो वे इसकी जानकारी दे।

Post a Comment

0 Comments