मुजफ्फरपुर। समाज शक्ति पार्टी में संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम के निर्देश पर संगठन मंत्री मोहम्मद मुंतज़िर आलम ने मोतिहारी के गरहिया बाजार निवासी मोहम्मद नियाज़ अहमद को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मोहम्मद नियाज़ अहमद लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने 01 अप्रैल 2026 से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया है।




0 Comments