मुजफ्फरपुर। शहर के अखाड़ाघाट रोड स्थित कृष्णा होंडा शोरूम में बुधवार को आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर QC1 की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर शहर के विधायक रंजन कुमार, महंत राज किशोर दास उर्फ राजा बाबू तथा शोरूम के निदेशक भृगु कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वाहन का अनावरण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्राहक और ऑटोमोबाइल प्रेमी उपस्थित रहे। शोरूम के निदेशक भृगु कुमार ने स्कूटर की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि QC1 में 1.5 KWH की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो 1.8 KW की BLDC हब मोटर के साथ आती है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर लगभग 80 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है, जो शहरी क्षेत्र में दैनिक आवागमन के लिए बेहद उपयुक्त है।
उन्होंने आगे बताया कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 26 लीटर की स्टोरेज क्षमता दी गई है, जिससे उपयोगकर्ताओं को पर्याप्त सामान रखने की सुविधा मिलती है। इसकी डिजाइन को खास तौर पर शहर के ट्रैफिक और कम दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। QC1 का एक्स-शोरूम प्राइस 90,487 रुपये रखा गया है, जो इसे आम लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है।
इस मौके पर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत बन चुका है। वहीं, शोरूम के जीएम मनोज कुमार ने कहा कि “कृष्णा होंडा हमेशा ग्राहकों को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर शहरवासियों के लिए एक किफायती, भरोसेमंद और ईको-फ्रेंडली विकल्प साबित होगा। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में इसकी मांग तेजी से बढ़ेगी।”
कार्यक्रम के दौरान रितेश अनुपम, नीलेश कुमार मंटू , मनीष कुमार सहित शोरूम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने इस नई पहल का स्वागत किया।








0 Comments